कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट में दिया धरना
जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया। किसानों के गन्ना मूल्य के समर्थन में व पराली जलाए जाने के खिलाफ व कानून व्यवस्था को लेकर जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलक्ट्रेट परिसर में पहुंचे।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में जौनपुर के गन्ना किसानों का 450 समर्थन मूल्य को बढ़ाया जाए, प्रदेश की योगी सरकार किसान गुहार लगाकर थक चुके हैं। उत्तर प्रदेश में धान की पराली जलाने पर किसानों के खिलाफ बनाये गये मुकदमे में सरकार तुरंत वापस लें। पीयू के कुलपति प्रो. राजाराम यादव विवादों के कारण हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। कुलपति अपनी कार्यप्रणाली की निंदा को लेकर पीयू के इतिहास में सबसे अधिक आलोचना झेलने वाली कुलपति हैं। कुलपति के कार्यकाल में तमाम प्रकार की अन्य अत्याचार, भ्रष्टाचार हुए हैं न्यायिक जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाए और जौनपुर में आए दिन लूट, हत्या, डकैती, बलात्कार हो रहा है अपराधियों का बोलबाला है, जनपद में गुंडाराज कायम है जिससे जनपद के व्यापारी व जनता भय खौफ में जी रही है। इस मौके पर कांग्रेसी नेता राधेश्याम पाण्डेय, नियाज ताहिर शेखू, देवानंद मिश्रा, सौरभ शुक्ला, विकास तिवारी, केडी सिंह, आज़म ज़ैदी, राकेश सिंह डब्बू, नीरज राय, विवेक सिंह, अनिल सोनकर, धर्मेन्द्र निषाद, मनोज कुमार मिश्रा, राम प्रसाद पाल, धर्मराज, सद्दाम शमशाद, इंद्रमणि दुबे, सत्यवीर सिंह, गौरव सिंह सनी, नायब हसन सोनू, सरफराज हुसैन, हसन जाहिद बाबू, मुफ्ती मेहंदी, बेलाल नदीम, अशरफ, रूमी आब्दी, शिव मिश्रा, बब्बी खां, विनय तिवारी, अशरफ अली आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे। संचालन विशाल सिंह हुकूम ने किया।